वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने काशी यात्रा को लेकर रिकॉर्ड बनाया है। वह काशी की शतकीय यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को काशी प्रवास ने एक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। वह काशी की शतकीय यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने यह यात्रा अपने दोनों कार्यकाल को मिलाकर की है। इस दौरान सीएम ने 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में शपथ लेने के बाद 26 मई को काशी का पहला दौरा किया था। वह औसतन महीने में एक बार, कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। योगी प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम के नव्य व भव्य स्वरूप के निर्माण की पहली से आखिरी ईंट तक के गवाह रहे हैं। उन्होंने अपने दौरों को विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि प्राय: हर बार स्थलीय निरीक्षण पर भी निकले।
काशी यात्रा एक नजर में
वर्ष 2017 में 6 बार
वर्ष 2018 में 22 बार
वर्ष 2019 में 23 बार
वर्ष 2020 में 13 बार
वर्ष 2021 में 23 बार
वर्ष 2022 में अब तक 13 बार